आईटी से सीधे 21वीं सदी में पहुँचेगा भारत

कानपुरा के लोगों से ओबामा ने कहा

Webdunia
रविवार, 7 नवंबर 2010 (13:06 IST)
FILE
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार क ो अजमेर के समीप कानपुरा गाँव के लोगों से बातचीत कर यह जाना कि सूचना प्रौद्योगिकी ने किस प्रकार ग्रामीण भारत की जीवनशैली में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी भारत को 21वीं सदी में सीधे पहुँचाने में मददगार साबित होगी।

मुंबई से वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये बातचीत में उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भारत 20वीं सदी की धीमी रफ्तार की तुलना में 21वीं सदी में शीघ्रता से सीधे पहुँचने में सक्षम हो सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप दुनिया के देशों के लिए एक मॉडल साबित होंगे।

राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के चेयरमैन सैम पित्रोदा द्वारा संक्षिप्त परिचय के बाद ओबामा ने ग्रामीणों से बात की और गाँवों में ब्रॉडबैंड के आने से स्वास्थ्य परामर्श, शिक्षा और स्थानीय ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में लाभ पर उनके विचारों को जाना।

राष्ट्रपति ने आईटी के जरिये हुई प्रगति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी खबर है। अमेरिका में भी हम ऐसी चीज लाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को जवाबदेह और दक्ष बनाने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीणों के साथ बातचीत का समन्वय केंद्रीय दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आईटी केवल सेवाओं के निर्यात का मामला नहीं है बल्कि ग्रामीण भारत में जीवनशैली में बदलाव का भी जरिया है। भारत देश के सभी पंचायतों में 2012 तक ब्रॉडबैंड की पहुँच का लक्ष्य हासिल करना चाहता है। (भाषा)

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

सेहत पर उठाया सवाल, नवीन पटनायक ने PM मोदी को दिया यह जवाब

Weather Update : आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

जम्मू में पारा 47 के पार, बिजली कटौती के बावजूद लगा रहे स्मार्ट मीटर