इंदौर में घनघोर बारिश, कई जगह ट्रैफिक जाम, स्कूलों की छुट्‍टी घोषित

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (20:19 IST)
Heavy rain in Indore: शहर में शुक्रवार शाम बादल जमकर बरसे। इसके चलते इंदौर की कई कालोनियों में पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें भी पानी में डूबी नजर आईं। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को मौसम की सबसे तेज बारिश हुई है। इस बीच, प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में 16 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास बादल घिर आने से शाम 5 बजे से जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। करीब 4.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते यातायात पर भी असर हुआ। 
 
राऊ चौराहा, जूनी इंदौर एवं कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी। जूनी इंदौर इलाके में पानी के साथ सड़कें खुदी होने के कारण भी जाम की स्थिति बनी। तेज बारिश के कारण कुछेक निचली बस्तियों में पानी भर गया। 
16 सितंबर को स्कूलों की छुट्‍टी : इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 16 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। 
 
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस विशेष: आजादी की नींव रखने वाले 10 प्रमुख और ऐतिहासिक नारे

LIVE: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

ICICI बैंक का ग्राहकों को बड़ा झटका, ATM और कैश ट्रांजैक्शन पर बढ़ी फीस

भारत का इकलौता शहर जहां 15 नहीं 14 अगस्त की रात को फहराया जाता है तिरंगा, जानिए क्या है कारण

जिंदा लोगों को मृत बताने पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, कुछ गलतियां होना स्वाभाविक

अगला लेख