इतालवी मरीन अन्तत: भारत पहुंचे...

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2013 (18:40 IST)
FILE
नई दिल्ली। कुछ दिनों के विवाद के बाद भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो नौसैनिकों अन्तत: शुक्रवार को भारत पहुंच गए। वे विशेष विमान से भारत पहुंचे। भारत लौटने के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा भी आज खत्म हो गई है।

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों झुक गई इटली की सरकार या फिर दोनों सरकारों के बीच कोई गुप्त समझौता हुआ है। हालांकि भारत सरकार ने इटली के इस फैसले का स्वागत किया।

क्या हैं इटली की शर्तें-
* इटली की सरकार तय करेगी की दिल्ली में नौसैनिक कहां रहेंगे और उनकी सुरक्षा किस तरह की होगी।

* इटली ने यह भी कहा है कि दोनों सैनिक यदि दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जाएगी।

* इटली ने कहा था कि दोनों नौसैनिक तभी भारत लौटेंगे जब इटली के संविधान का सम्मान होगा और इटली का संविधान ये कहता है कि इटली के नागरिक पर उस अदालत में मुकदमा नहीं चल सकता है जो पहले से स्थापित नहीं हो।

* भारतीय अदालत ने आदेश दिया था कि इटली के नौसैनिकों पर केस विशेष ट्रिब्यूनल में चले, लेकिन ट्रिब्यूनल अब तक बना ही नहीं है।

*इटली का कहना है कि उसने अपने नौसैनिकों से भारत में हुई पूछताछ की आधिकारिक कॉपी और बैलिस्टिक टेस्ट के नतीजों की कॉपी मांगी थी जिसे जल्द से जल्द दिया जाए ताकि हम कोई फैसला कर सकें।

गौरतलब है कि दोनों नौसैनिकों मासिमिलियानो लाटोरे और सल्वाटोर जीरोने पर पिछले साल 15 फरवरी को केरल से सटे भारत के समुद्री इलाके में दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप लगा है। सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा के मुताबिक दोनों नौसैनिकों को शुक्रवार तक भारत लौटना है।

इटली की इस वादाखिलाफी के चलते भारत की सर्वोच्च अदालत इटली के राजदूत के दो अप्रैल तक भारत छोड़ने पर रोक लगा चुकी थी। (एजेंसी)

Show comments

एमवीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत अंत नहीं, शुरुआत है : उद्धव ठाकरे

Melodi : मेलोनी के वायरल वीडियो पर आया PM मोदी का रिएक्शन, अब बनी मेलोडी टीम

Multiple Sim होने पर लगेगा चार्ज, ऐसे दावों पर क्या बोला TRAI

अभिषेक बनर्जी ने साधा BJP पर निशाना, कहा- चुनाव ने अहंकार मिट्टी में मिला दिया

3 साल में 47% भारतीयों से हो चुकी है वित्तीय धोखाधड़ी, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान

प्यासी दिल्ली पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आमने-सामने

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्या EVM हैक हो सकती है, ECI ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब