कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल होंगे

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। काफी समय से कप्ता‍न सिंह का नाम राज्यपाल की दौड़ में था।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सोलंकी को तत्काल प्रभाव से हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल 26 जुलाई को पूरा हो रहा है।

दरअसल 75 वर्षीय कप्तान सिंह को यह पुरस्कार राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा में प्रचंड बहुमत के लिए मिला है। वे राजस्थान के प्रदेश संगठन प्रभारी हैं।

मध्यप्रदेश में खाद्य, उपभोक्ता मामले और जन वितरण प्रणाली की संसदीय सदस्य रहे कप्तान सिंह का जन्म भिंड में 1939 में हुआ था। सोलंकी 2009 से भाजपा सांसद हैं। उन्हें 2012 में दोबारा राज्यसभा के लिए चुना गया।

छत्तीसगढ़ में बलरामजी दास टंडन ने ली राज्यपाल पद की शपथ : उधर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली। टंडन ने शुक्रवार को राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यतीन्द्र सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने हिंदी में तथा ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विपक्ष के नेता टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल की पत्नी बृजपाल टंडन, पुत्र संजय टंडन और उनके परिजन भी शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने किया। टंडन ने संवाददताओं से बाचतीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ साधन संपन्न राज्य है तथा यह देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Cyclone Remal के कारण बंगाल में तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को हटाया गया, NDRF की 16 बटालियन तैनात

Cyclone Remal को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, कोलकाता में भारी बारिश

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

Cyclone Remal को लेकर ओडिसा में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rajkot gaming zone fire : गेम जोन के 6 साझेदारों के खिलाफ FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार