कांग्रेस ने साधा नरेन्द्र मोदी पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2013 (15:00 IST)
FILE
लोकायुक्त के पद पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर ए मेहता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली गुजरात सरकार की याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से मुकाबला करने के मुद्दे पर वे अनिच्छुक हैं और उनका दोहरा चेहरा है।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि यह भाजपा के दोहरे चेहरे को दर्शाता है। वह केन्द्र में लोकपाल चाहते हैं लेकिन अपनी पार्टी शासित राज्य गुजरात में लोकपाल का विरोध करते हैं। भ्रष्टाचार पर भाजपा की दोमुहीं बातें सभी के लिए देखने वाली है।

अल्वी ने कहा कि वह आशा करते हैं कि गुजरात में लोकायुक्त जितना जल्द संभव हो अपना काम शुरू करेगा ताकि भ्रष्टाचार के मामलों में सचाई देश के सामने आ सके।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मीडिया को भी इस बात पर गहराई से गौर करना चाहिए कि आखिर गुजरात के मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त की नियुक्ति को चुनौती देने का निर्णय क्यों किया।

तिवारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला एक बुनियादी सवाल खड़ा करता है कि आखिर गुजरात सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति का विरोध क्यों कर रही हैं। इसका कारण क्या है। गुजरात की सरकार निगरानी तंत्र को लेकर इतनी अनिच्छुक और संकोची क्यों है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने आज लोकायुक्त के तौर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर ए मेहता की नियुक्ति को बरकरार रखा है।

न्यायमूर्ति बीएस चौहान और न्यायमूर्ति एफएम इब्राहीम कलीफुल्ला की पीठ ने गुजरात सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि लोकायुक्त की नियुक्ति अवैध है क्योंकि इसे राज्य सरकार के साथ विचार विमर्श कर नहीं किया गया था। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम