केरल में मॉनसून ने गति पकड़ी

Webdunia
रविवार, 8 जून 2014 (18:28 IST)
FILE
तिरुवनंतपुरम। केरल में धीमी शुरुआत और 2 दिन तक कमजोर रहने के बाद दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने रविवार को गति पकड़ी और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई।

मौसम केंद्र ने यहां एक बुलेटिन में कहा कि केरल के ज्यादातर स्थानों और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर 10 जून तक 7 सेमी से अधिक की भारी वर्षा का अनुमान जताया गया।

कोट्टायम में सर्वाधिक 7 सेमी वर्षा हुई। अलपुझा जिले के चेरथला, वाइकोम और कोट्टायम जिले के कुमारकोम, पत्तनमथिट्टा जिले के कोन्नी और त्रिसूर में 5 सेमी वर्षा हुई।

उसमें कहा गया है कि केरल तट पर और लक्षद्वीप में अगले 24 घंटे के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तूफानी मौसम रहने की उम्मीद है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में उतरने के दौरान सतर्क रहें। (भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा