'गंगा परियोजना' में मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया

Webdunia
बुधवार, 20 अगस्त 2014 (18:48 IST)
FILE
नई दिल्ली। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जे. वेदरिल ने बुधवार को गंगा की सफाई की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अहम परियोजना में अपने राज्य की विशेषज्ञता को साझा करने की इच्छा जाहिर की है।

भारत दौरे पर आए वेदरिल ने कहा कि वे इस परियोजना के लिए जरूरी किसी भी तरह की मदद भारत सरकार को देने के लिए तैयार हैं, क्योंकि यह भारतीय प्रधानमंत्री के दिल के बेहद करीब है।

एक समारोह के दौरान वेदरिल ने कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पास जलशोधन में विशेषज्ञता है और इसके लिए पर्याप्त संसाधन हैं। मैं गंगा नदी को साफ करने के लिए हमारी सेवाएं भारत सरकार को देना चाहूंगा। मैंने उनका (मोदी का) भाषण सुना और जानता हूं कि यह परियोजना उनके दिल के काफी करीब है।

अपनी भारत यात्रा के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख वेदरिल अपने राज्य में भारत के संभावित निवेशों के अवसर तलाश रहे हैं, जो कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत और एक-दूसरे के लिए लाभदायक बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम 2015 (क्रिकेट) विश्व कप का इस्तेमाल दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में निवेशकों को आमंत्रित करने के अवसर के रूप में करना चाहते हैं। 3 ऐसे बाजार हैं, जिनमें हम निवेशकों को आकर्षित करना चाहते हैं।

वेदरिल ने कहा कि सबसे पहला है- भोजन एवं वाइन उद्योग, दूसरा हमारा राज्य तांबा और लौह अयस्क जैसे खनिज संसाधनों से संपन्न है। तीसरा विकसित होता उद्योग स्वास्थ्य सेवा है।

वेदरिल ने कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की उच्च शिक्षा व्यवस्था शीर्ष स्थान पर है और वर्षों से इसने बहुत से भारतीय छात्रों को आकर्षित किया है। (भाषा)

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग