जोशी दम्पत्ति की संपत्ति 350 करोड़

बैंकों में 80 खाते थे : आयकर विभाग

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2011 (19:46 IST)
ND
भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी के बैंकों में 80 खाते होने की जानकारी आयकर विभाग को लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस आईएसआई दम्पत्ति की कुल संपत्ति 350 करोड़ बताई जा रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग जोशी दम्पत्ति से संबंधित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी गई है। प्रवर्तान निदेशालय ने जोशी दम्पत्ति को नोटिस भी जारी कर दिया है।

ND
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग द्वारा छापों के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों की जाँच में जोशी दम्पत्ति के विभिन्न बैंकों में 80 खाते होने की जानकारी मिली है। इनमें एक खाते में पिछले तीन सालों 70 लाख से अधिक राशि जमा होने की जानकारी सामने आई है। अत्याधिक राशि के लेन-देन के कारण आईसीआईसीआई बैंक ने उक्त खाते को ए श्रेणी में डाल रखा था।

सूत्रों के अनुसार उक्त खाता जोशी के निवास पर वर्ष 2006 में 38500 रुपए की प्रारंभिक राशि से खोला गया था और उसके खुलने के बाद अत्याधिक लेन-देन को देखते हुए बैंक द्वारा उसे विशेष ग्रेड दिया गया था। इस खाते के खुलने के बाद लाखों से कम के इक्का दुक्का ही लेन-देन हुए अन्यथा सभी लेन-देन लाखों रुपए के ही थे।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने जोशी दम्पत्ति से संबंधित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी है और प्रवर्तन निदेशालय ने जोशी दम्पत्ति को नोटिस भी जारी कर दिए है। वहीं आरबीआई भी जोशी दम्पत्ति से पूछताछ की तैयारी में है। (भाषा)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP