rashifal-2026

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (19:45 IST)
66 candidates in BJP first list in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में इंडिया गठबंधन के मुकाबले बाजी मार ली है। भाजपा ने झारखंड की पहली सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में आए पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया हैं, जबकि दिग्गज भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
शिबू सोरेन की बहू को भी टिकट : जामताड़ा से भाजपा ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को उम्मीदवार को उम्मीदवार बनाया है। सीता लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पार्टी ने पोटका से टिकट दिया है। रांची से सीपी सिंह, बोकारो बिरंची नारायण, बोरियो से लोबिन हेंब्रम को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोडा की पत्नी गीता कोडा को जगन्नाथपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दुमका से सुनील सोरेन चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है तथा शेष सीट उसने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भाजपा चुनाव में झारखंड से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर करने की कोशिश कर रही है।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

आखिर क्या है मरीज के फेफड़ों में जिंदा कॉकरोच का सच

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

बेटी से एयर इंडिया ने लिया 41,000 रुपए किराया, JDU नेता केसी त्यागी ने गुस्से में दी धमकी

सभी देखें

नवीनतम

IndiGo ने दिया DGCA के कारण बताओ नोटिस का जवाब, 7वें दिन भी देरी और कैंसिलेशन से परेशान हुए यात्री

जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Goa nightclub blaze : हादसे वाले दिन ही Indigo विमान से विदेश भाग गए थे नाइट क्लब के मालिक, गोवा पुलिस ने मांगी इंटरपोल की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का सामाजिक सुरक्षा मॉडल बना मिसाल

घुसपैठियों पर योगी का यूपी वासियों को खत, कहा- गैर जरूरी बोझ की समाप्ति भी जरूरी

अगला लेख