केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (19:36 IST)
Rs 2 Crore Fraud Case : पुलिस ने जनता दल (सेक्युलर) के एक पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गोपाल जोशी ने मई में हुए लोकसभा चुनाव में उनके परिवार के सदस्य को भारतीय जनता पार्टी का टिकट दिलाने के बहाने उनसे 2 करोड़ रुपए की ठगी की। गोपाल के बेटे अजय जोशी को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है।
ALSO READ: इंदौर में digital arrest के नाम पर 13 लोगों से 1.50 करोड़ की ठगी
गोपाल जोशी और विजयलक्ष्मी जोशी नामक महिला के खिलाफ बसवेश्वरनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मामला दर्ज किया था। गोपाल के बेटे अजय जोशी को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। यह शिकायत नागथान के पूर्व विधायक डी. फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण ने दायर की थी। फूल सिंह चव्हाण, 2023 में विधानसभा चुनाव हार गए थे।
ALSO READ: Maharashtra : जमीन सौदे की आड़ में महिला से 68 लाख से ज्‍यादा की ठगी, 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सुनीता ने आरोप लगाया है कि गोपाल जोशी ने मई में हुए लोकसभा चुनाव में उनके परिवार के सदस्य को भारतीय जनता पार्टी का टिकट दिलाने के बहाने उनसे दो करोड़ रुपए की ठगी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी को उनसे प्रह्लाद जोशी की बहन के रूप में मिलवाया गया था।
 
हालांकि संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनकी कोई बहन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके केवल तीन भाई हैं, जिनमें से एक की 1984 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने तीन दशक से भी अधिक समय पहले अपने भाई (गोपाल जोशी) से नाता तोड़ लिया था।
ALSO READ: नोएडा में पूर्व मेजर जनरल डिजिटल अरेस्ट, 2 करोड़ की ठगी, 3 गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि उन्होंने अदालत में एक हलफनामा दाखिल किया था और एक सार्वजनिक नोटिस भी प्रकाशित किया था, जिसमें कहा गया था कि जो कोई भी उनका भाई, रिश्तेदार या दोस्त होने का दावा करता है और किसी भी वित्तीय लेनदेन में शामिल है, वह उन पर बाध्यकारी नहीं होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला

Exam में नीला ड्रम कांड, DDU के LLB के छात्रों को आया मेरठ के चर्चित सौरव मर्डर केस से जुड़ा सवाल

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

ईरान ने जमा किया परमाणु बम बनाने से ज्यादा यूरेनियम, IAEA की गोपनीय रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

अगला लेख