तीसरी पंक्ति में बैठेंगे जसवंतसिंह

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2009 (17:58 IST)
FILE
भाजपा से निष्कासन के कारण जसवंतसिंह को विपक्षी खेमे की पहली पंक्ति के बजाय अब तीसरी पंक्ति में बैठना होगा।

71 वर्षीय सिंह को लोकसभा में तीसरी पंक्ति की सीट नंबर 371 मिली है, जो पाँचवें ब्लॉक में है जहाँ छोटे दलों के सदस्यों को जगह मिलती है। प्रतिष्ठित लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सिंह को सीट आवंटित करने का फैसला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया। संसद का शीतकालीन सत्र 19 नवंबर से शुरू हो रहा है।

मई में चुनाव के बाद सिंह वरिष्ठतम नेताओं में से एक होने के नाते विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, विपक्ष की उपनेता सुषमा स्वराज, पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह तथा पूर्व पार्टी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के साथ प्रथम पंक्ति पर आसीन होते थे।

लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। वे पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

भाजपा ने उन्हें लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पद से हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह कामयाब नहीं रही। नियम यह है कि अगर किसी समिति का अध्यक्ष अपने कार्य निर्वहन में असमर्थ है तभी अध्यक्ष के पास उसे बदलने का विवेकाधिकार है। सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पद नहीं छोड़ेंगे।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK का दावा, PM मोदी ने नम आंखों से कहा था- NDA एक भी सीट नहीं जीत सका

IIT खड़गपुर की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटका मिला

भोपाल की बच गई हरियाली, 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा