देश में महिलाओं का योगदान अहम-सोनिया

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2009 (11:17 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कहा कि महिलाओं ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान द िया है और उसका भविष्य बहुत हद तक उनके योगदान पर निर्भर करता है।

सोनिया ने महिला कांग्रेस की ओर से प्रकाशित स्मारिका 'प्रियदर्शिनी 2009' में अपने संदेश में कहा कि पिछले दशक में भारत की उपलब्धियाँ उसी तरह से महिलाओं के योगदान के बगैर मुमकिन नहीं होतीं, जिस तरह भविष्य के लिए हमारे सपने और आशाएँ बहुत हद तक महिलाओं की भागीदारी पर निर्भर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान जब से मैं कांग्रेस अध्यक्ष हूँ, महिला मुद्दे विशेष रूप से मेरे दिल के निकट रहे और कांग्रेस पार्टी तथा संप्रग सरकार दोनों ने इसे उच्च प्राथमिकता दी है।

सोनिया ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने निवास पर 'कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गाँधी का एक सफल दशक' शीर्षक से एक स्मारिका जारी की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव मोहसिना किदवई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा ठाकुर और अन्य महिला नेता मौजूद थीं।
Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

कोलकाता हवाई अड्डे पर 21 घंटे बाद विमान सेवाएं फिर से शुरू

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें कि क्या हैं ताजा भाव

पुणे पोर्शे कांड में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 2 डॉक्टर, क्या है वजह?

क्या केजरीवाल को है गंभीर बीमारी, SC से जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग?

MP के मंत्री के बंगले में लगे नीम के पेड़ पर आम के फल, देखकर सब हैरान