बाबा रामदेव कर रहे हैं दासमुंशी का इलाज

Webdunia
शुक्रवार, 21 नवंबर 2008 (11:21 IST)
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियरंजन दासमुंशी का उपचार अब योग गुरु बाबा रामदेव कर रहे हैं। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है। रामदेव द्वारा दासमुंशी का इलाज उनके परिवार के अनुरोध पर किया जा रहा है।

हालाँकि अपोलो अस्पताल लगातार अपने मेडिकल बुलेटिन में यही कह रहा है कि दासमुंशी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वे लगातार जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता तिजारावाला ने यहाँ बताया कि रोगी हित को सर्वोपरि मानते हुए वे ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। हालाँकि उन्होंने स्वीकार किया कि बाबा रामदेव दासमुंशी के परिवार के सदस्यों के अनुरोध पर अपोलो अस्पताल गए थे।

सूत्रों के अनुसार दासमुंशी की हालत में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। उनके मस्तिष्क की कोशिकाएँ जो निष्क्रिय हो गई थीं, करीब चालीस प्रतिशत तक सक्रिय हो गई हैं।

सूत्रों ने कहा कि दासमुंशी की चेतनावस्था में भी सुधार आया है। वे बीच-बीच में आँखें खोलते हैं और स्पर्श करने पर उनके हाथ-पैरों में हरकत भी हो रही है। वे कभी-कभी बोलते भी हैं।

दूसरी ओर अपोलो अस्पताल का यही कहना है कि दासमुंशी की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

पतंजलि योगपीठ के सूत्रों ने यह भी बताया कि अमेरिकी न्यूरो सर्जन ने जाँच के बाद दासमुंशी के परिजनों को बताया था कि उनके मस्तिष्क की कुछ कोशिकाएँ निष्क्रिय हो गई हैं। योगपीठ सूत्रों का कहना है कि बाबा रामदेव के उपचार के बाद उनके मस्तिष्क की उन निष्क्रिय कोशिकाओं में 40 प्रतिशत तक सुधार आ गया है।

हालाँकि योगपीठ के प्रवक्ता आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। दासमुंशी को लेफ्ट वेंटीक्यूलर फेलियर के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके परिजनों के अनुरोध पर उन्हें एम्स से हटाकर अपोलो में भर्ती करा दिया गया।

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान