भारत का मुसलमान देश के लिए मर सकता है-मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (11:03 IST)
नई दिल्ली। अपनी कट्‍टर हिन्दूवादी छवि के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साक्षात्कार में कहा कि भारत के मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। यहां का मुसलमान देश के लिए अपनी जान भी दे सकता है। वह अलकायदा के बहकावे में नहीं आएगा। मोदी ने यह इंटरव्यू सीएनएन को दिया है। 
 
 
दरअसल, मोदी से अलकायदा के उस वीडियो के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें इस आतंकवादी संगठन के प्रमुख ने भारत और साउथ एशिया में अलकायदा के विस्तार की अपील की है। इसमें उसने कहा है कि वो कश्मीर के मुसलमानों को अत्याचार से मुक्ति दिलवाना चाहता है। यही बात उसने गुजरात के मुसलमानों के लिए भी कही है।
 
इस पर नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वो भारतीय मुसलमनों के साथ अन्याय कर रहा है। यदि किसी को भी ऐसा लगता है कि भारतीय मुसलमान ऐसी बातों पर ध्यान देता तो यह उनका भ्रम है। भारत के मुसलमान देश के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। वे कभी भी देश के बारे में बुरा नहीं सोचेंगे। 
 
नरेन्द्र मोदी ने इस साक्षात्कार में अपनी आगामी अमेरिका यात्रा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा ‍की साथ ही भारत और अमेरिका के रिश्तों पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि बीते समय में दोनों देशों के रिश्तों में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं मगर भारत और अमेरिका वास्तविक सामरिक साझेदारी विकसित कर सकते हैं।
 
यह पूछने पर कि क्या वह मानते हैं कि अमेरिका भारत के साथ सही मायने में रणनीतिक गठजोड़ का इच्छुक है. प्रधानमंत्री ने इसका सकारात्मक उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका में कई समानताएं हैं। अमेरिका ने विश्व भर के लोगों को अपनाया है तथा विश्व के हर कोने में एक भारतीय मौजूद है।
 
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका इतिहास और संस्कृति से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका संबंधों को सिर्फ वाशिंगटन और नई दिल्ली तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया