राजधानी में भारी बारिश, तीन मरे

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2010 (23:54 IST)
PTI
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई भारी बारिश ने एक महिला सहित तीन लोगों की जान ले ली, जबकि दो बच्चों के घायल होने की खबर है। बारिश के चलते जगह-जगह जाम भी लग गया।

शाम छह बजे के करीब बारिश शुरू हुई, जो लगभग आधे घंटे तक चली। शहर की सड़कों पर जल जमाव हो गया और यातायात भी कई क्षेत्रों में बाधित रहा। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण झिलमिल कालोनी में 15 फुट ऊँची एक दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है।

इस बीच पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे बारिश के कारण गिरे बिजली के एक तार की चपेट में आ गए। यह घटना रात करीब आठ बजे चाँदनी चौक क्षेत्र में हुई। दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

हरियाणा में बाढ़ की स्थिति गंभीर : दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को गर्म और उमस भरे हालात से आज राहत मिली, लेकिन पंजाब तथा हरियाणा में बाढ़ की स्थिति विकट हो गई है।

पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर नदियों और नहरों के तटबंधों में फिर से दरार पड़ गई। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पंजाब और हरियाणा में घग्गर नदी और कई नहरों में तटबंधों फिर से दरार आने के कारण कई गाँवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया।

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

आपके पास है Wagon R Car तो ऐसे करें देखभाल, जानिए आसान से Tips

कौन बनेगा 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष, अब भी असमंजस बरकरार

कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे : अश्विनी वैष्णव