रैंप पर थोड़े नर्वस थे रणवीर

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (18:15 IST)
Girish Srivastava
WD
युवा दिलों की धड़कन रणवीर कपूर विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में फैशन डिजाइनर रोहित बल के शो में सबके आकर्षण का केंद्र बन गए लेकिन अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रैंप पर चलते समय बॉलीवुड का यह सितारा थोड़ा नर्वस था।

रणवीर ने कहा‘कैटरीना जैसी वरिष्ठ मॉडल के साथ मंच पर चलते हुए मैं जरा नर्वस था। रैंप पर उनके साथ चलने का विचार जब भी आता, मैं सोच कर थोड़ा उलझ जाता। लेकिन कैटरीना मुझे बेहद खूबसूरती से मंच पर ले गईं और मुझे अपने साथ सहजता का अहसास कराया।’

रणवीर छह नवंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के प्रचार प्रसार के लिए आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना भी हैं।

रोहित बल के शो में रणवीर क्रीम रंग का शेरवानीनुमा कोट और पायजामा पहने नजर आए। कैटरीना ने इसी रंग का ट्यूनिक पहना था।

अन्य मॉडलों मुजामिल इब्राहिम,कैरोल ग्रेशियस,जेसी रंधावा,नयनिका चटर्जी और लीजा हेडन ने भी रोहित बल के शो में जलवे बिखेरे।

रोहित ने कहा कि फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में हुआ उनका शो‘एग्जोटिक इंडिया’पर आधारित था जिसमें देश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई गई। उन्होंने कहा‘मेरे कलेक्शन में सुनहरी चिड़िया और सुनहरे मोर पर महत्व दिया गया था। ब्रिटिश काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। कलेक्शन का नाम ‘यासास’ रखा गया। कभी भारत को उसकी उत्कृष्टता और वैभव के लिए ‘यासास’ भी कहा जाता था।’

कैटरीना ने रोहित के कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा‘रोहित हमेशा से नवोन्मेषी रहे हैं और कुछ न कुछ नया करते हैं। जुनून,निडरता और रचनात्मकता से उन्हें दर्शकों की भरपूर तालियां मिलती हैं।'

‘अजब प्रेम की गजब कहानी’फिल्म के बारे में बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने कहा कि प्यार ‘गजब’ नहीं बल्कि ‘अजब’होता है। उन्होंने कहा‘बाहरी लोगों को भले ही यह सामान्य लगे लेकिन एक दूसरे से प्यार करने वाले दो लोगों के लिए यह ‘गजब’ होता है।’

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें

लोकसभा चुनाव को लेकर DMK का दावा, PM मोदी ने नम आंखों से कहा था- NDA एक भी सीट नहीं जीत सका

IIT खड़गपुर की छात्रा का शव छात्रावास में फंदे से लटका मिला

भोपाल की बच गई हरियाली, 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा