संजय जोशी के समर्थन में फिर लगे पोस्टर्स

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (10:22 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर के बाहर शनिवार को नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी नेता संजय जोशी के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स में संजय जोशी की घर वापसी की मांग की गई है।
 

संजय जोशी को मोदी का धुर विरोधी माना जाता है। जोशी गुजरात में भाजपा के नेता और संघ के प्रचारक रहे हैं। जोशी को विवादों के चलते भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

होर्डिंग्स में लिखा है कि 'सबका साथ सबका विकास, फिर क्यों नहीं संजय जोशी का साथ। 'होती है सबके मन की बात फिर क्यों नहीं करते संजय जोशी से बात जैसे नारे लिखे हैं।

ये पोस्टर्स और होर्डिंग्स ऐसे समय में लगाए गए हैं जब शनिवार को सुबह ही पीएम मोदी विदेश दौरे से दिल्ली लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल को भी संजय जोशी के जन्मदिन पर बीजेपी के कई नेता बधाई देने गए थे, जिनमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का नाम भी शामिल था। इसके अलावा बधाई संदेश के कई पोस्टर्स भी लगे थे जिनमें संजीव बालियान, सर्वानंद सोनवाल और श्रीपद नाईक के फोटो लगे थे।

भाजपा आलाकमान ने इस मामले में इन तीनों नेताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए उनसे जवाब मांगा था, जिसमें तीनों नेताओं ने पोस्टर्स के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए इसे अपने समर्थकों का काम बताया था।
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग