सोनिया बनीं विश्‍व की तीसरी सबसे ताकतवर महिला

Webdunia
बुधवार, 30 अक्टूबर 2013 (23:15 IST)
FILE
न्यूयॉर्क। फोर्ब्‍स पत्रिका की दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में शामिल महिलाओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि पत्रिका की दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में सोनिया गांधी 21वें स्थान पर हैं।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल तथा ब्राजील की राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ ही ताकतवर महिलाओं में 66 वर्षीय सोनिया गांधी से आगे हैं। इस सूची में 72 राजनीतिज्ञों, राष्ट्र प्रमुखों तथा दिग्गज उद्योगपतियों को स्थान दिया गया है।

यही नहीं सोनिया इस सूची में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी ऊपर हैं। सिंह इस सूची में सोनिया से सात पायदान नीचे हैं। दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की अलग से जारी सूची में फोर्ब्‍स ने सोनिया को नौवें स्थान पर रखा है।

फोर्ब्‍स की वेबसाइट पर सोनिया के बारे में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश के सत्ताधारी दल की अगुवाई करती हैं। इसमें लिखा है, सोनिया तथा मृदुभाषी मनमोहन सिंह के बीच मतभेदों की अफवाहें हैं और बहुत से लोगों को लगता है कि सिंह 2014 के आम चुनाव से पहले ही पद छोड़ देंगे।

फोर्ब्‍स की सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शीर्ष पर हैं। ताकतवर लोगों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दूसरे स्थान पर रखा गया है।

पत्रिका ने कहा है, इस साल रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में चुना गया है। वे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक पायदान ऊपर हैं जो 2012 में इस सूची में शीर्ष पर थे।

इस साल फोर्ब्‍स की सूची में 17 ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जिनका कुल सकल घरेलू उत्पाद 48000 अरब डॉलर है। वहीं सूची में 27 सीईओ या उद्योग जगत के दिग्गज हैं जिनकी कंपनियों का सालाना कारोबार 3000 अरब डॉलर है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

2 जुलाई को राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, अमित शाह को कहा था हत्या का आरोपी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

कर्नाटक में अब नहीं बिकेगा रंग-बिरंगा चिकन कबाब

Vivo T3 Lite 5G में ऐसा क्या है खास, क्यों हो रही है इतनी चर्चा, कब होगा लॉन्च

बरेली में बिरयानी पर बवाल, लेग पीस के चक्‍कर में टूटी शादी और फिर...

डोडा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

More