हर घर को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (22:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर  घर योजना 'सौभाग्य' का आज यहां शुभारंभ किया।
    
इसके तहत सरकार की 31 मार्च 2019 तक हर घर का विद्युतिकरण करने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने दिल्ली में तेल एंव प्राकृतिक गैस निगम के नए परिसर 'दीनदयाल ऊर्जा भवन' का उद्घाटन करने के  बाद इस योजना की शुरुआत की।  
 
सौभाग्य योजना के तहत सामाजिक और आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर गरीब परिवारों को मुफ्त  बिजली कनेक्शन भी दिया जाएगा। जो गरीब परिवार इस जनगणना में शामिल नहीं किए जा सके है, उन्हें 500  रुपए के भुगतान पर बिजली कनेक्शन मिलेगा। उन्हें इस राशि का भुगतान दस मासिक किस्तों में करना होगा। 
  
इस योजना पर कुल 16320 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें से बजटीय सहायता 12320 करोड़ रुपए होगी।  ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 14025 करोड़ रुपए का खर्च रखा गया है। इसमें सरकारी सहायता 10587.50 करोड़ रुपए  होगी। शहरी क्षेत्रों के लिए कुल खर्च 1732.50 करोड़ रुपए होगा, जिसमें बजटीय सहायता 2295 करोड़ रुपए  होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

अगला लेख