केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन 1.14 लाख पद खाली

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (18:55 IST)
More than 1 lakh posts are vacant in Ministry of Home Affairs: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और दिल्ली पुलिस जैसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले संगठनों में 1,14,245 पद खाली पड़े हैं।
 
मिश्रा ने कहा कि 2023 में, लगभग 31,879 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं और इनमें से 1,126 पद भरे गए हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और उसके अधीन आने वाले सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, असम राइफल्स और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा दिल्ली पुलिस जैसे संगठनों में वर्तमान में लगभग 1,14,245 पद खाली हैं।
 
उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में से 3,075 पद समूह ‘ए’, 15,861 पद समूह ‘बी’ और 95,309 पद समूह ‘सी’ के हैं। इनमें 16,356 पद अनुसूचित जाति, 8,759 पद अनुसूचित जनजाति, 21,974 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 7,394 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा 59,762 पद सामान्य वर्ग के हैं।
 
मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और रिक्ति उत्पन्न होने पर पदों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाते हैं।
 
मिश्रा ने कहा कि मंत्रालय नियमित रूप से भर्ती की प्रगति की समीक्षा करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

पीएम 2.5 वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में, क्या है 10 बड़े शहरों का हाल?

हाथरस के गुनहगार भोले बाबा को क्या बचा रही सियासत?, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के दरबार की तरह सियासी दिग्गज लगाते थे हाजिरी

British elections: पीएम ऋषि सुनक का भविष्य दांव पर, 40 हजार मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा, क्या है इसका लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?

अगला लेख
More