100 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त, तंजानिया के 2 नागरिक गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (23:55 IST)
चेन्नई। चेन्नई में हवाई अड्डे से शुक्रवार को 100 करोड़ रुपए मूल्य की 15 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई और इस मामले में तंजानिया के 2 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बारे में बताया।

सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से सूचना मिली थी कि अफ्रीका से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी की जाने वाली है। पूछताछ के बाद सीमा शुल्क विभाग ने 46 वर्षीय महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पैकेट में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। सीमा शुल्क विभाग द्वारा हालिया समय में सबसे बड़ी जब्ती में से यह एक है। पता चला है कि महिला बेंगलुरु में उपचार कराने के नाम पर अपने सहायक के साथ भारत की यात्रा पर आई थी। बेंगलुरु की सीधी उड़ान नहीं मिल पाने के कारण दोनों चेन्नई आए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अमित शाह ने लोकसभा में बताया, ऑपेरशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

अगला लेख