Hanuman Chalisa

माइक हसी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, लेकिन पृथकवास में रहेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (23:28 IST)
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन वे चेन्नई के एक होटल में पृथकवास में रहेंगे। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा था कि हसी का टेस्ट नेगेटिव आने पर वे बाकी ऑस्ट्रेलियाई दल के पास मालदीव जा सकते हैं। विश्वनाथ ने हालांकि कहा, वे दिल्ली से चेन्नई एयर एंबुलेंस में रवाना होने से पहले ही नेगेटिव थे। वे ठीक हैं।बाकी विदेशी खिलाड़ी जा चुके हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
कोच स्टीफन फ्लेमिंग कल रवाना होंगे।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच, कमेंटेटर गुरुवार को मालदीव रवाना हो गए, जहां से वे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है। हसी ने उनका पूरा ख्याल रखने के लिए चेन्नई टीम को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, मैं आराम कर रहा हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं सीएसके का शुक्रगुजार हूं, जिसने मेरा बहुत ख्याल रखा।उन्होंने कहा, भारत में इस समय भयावह स्थिति है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पूरा सहयोग मिला।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख