Hanuman Chalisa

अब इस काम पर है सरकार का ध्यान, नहीं छपेगा एक हजार का नोट...

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (12:46 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने एक हजार रुपए का नोट फिर से जारी करने का खंडन किया है। पिछले साल आठ नवंबर को नोटबंदी में पांच सौ और एक हजार रुपए के पुराने नोट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने पांच सौ और दो हजार रुपए का नोट जारी किया था, किन्तु एक हजार का नोट नहीं लाया गया था।
 
सोशल मीडिया में यह चर्चा चल रही थी कि सरकार एक हजार रुपए का नया नोट ला रही है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को  ट्वीट करके कहा कि सरकार की एक हजार रुपए के नोट जारी करने की कोई योजना नहीं है।
 
दास ने ट्वीट में लिखा है कि एक हजार रुपए के नोट को फिर से जारी करने की योजना नहीं है। सरकार का पूरा ध्यान पांच और उससे छोटे नोटों की छपाई और उनकी आपूर्ति पर है।
 
नोटबंदी के बाद एटीएम से नकदी की किल्लत पर आर्थिक सचिव ने कहा कि इस दिक्कत को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह जरूरत के मुताबिक नकदी निकाले। कुछ लोग ज्यादा मात्रा में नकदी निकाल रहे हैं जिसकी वजह से नकदी की समस्या बनी हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पिछले सप्ताह कहा था कि बंद किये गये 500, 1000 रुपए के नोटों के स्थान पर नए नोटों को जारी करने का काम करीब करीब सामान्य हो चला है। रिजर्व बैंक दैनिक आधार पर आपूर्ति स्थिति पर नजर रखे हुए है।
 
सरकार ने कालाधन, नकली नोट और आंतकवादियों को किए जाने वाले वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के ध्येय से 8 नवंबर 2016 को उस समय चलन में रहे 500 और 1000 रुपए के नोटों को एक झटके में अमान्य कर चलन से बाहर कर दिया था। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख