जम्मू कश्मीर में 3 साल में 1033 आतंकवादी हमले हुए

आतंकवाद विरोधी अभियान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जवानों सहित कुल 177 कर्मियों की मौत हुई। 2019 में 80, 2020 में 62 और चालू वर्ष (15 नवंबर तक) में 35 कर्मियों की मृत्यु हुई।

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (19:47 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले 3 साल के दौरान आतंकवादियों के हमलों की 1,033 घटनाएं हुईं और उनमें से सबसे अधिक 594 घटनाएं 2019 में दर्ज की गईं। 
 
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में पिछले साल 244 आतंकवादी हमले हुए जबकि मौजूदा वर्ष में 15 नवंबर तक ऐसी 196 घटनाएं हुईं। 
 
दिल्ली में हुई ऐसी एक ऐसी घटना को भी सूची में शामिल करने पर 2019 से 2021 (मध्य नवंबर तक) के बीच देश में कुल 1,034 ऐसी घटनाएं हुईं। 
 
भट्ट ने बताया कि इस अवधि के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जवानों सहित कुल 177 कर्मियों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 2019 में 80, 2020 में 62 और चालू वर्ष (15 नवंबर तक) में 35 कर्मियों की मृत्यु हुई। 
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने तटीय, अपतटीय और समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता में वृद्धि, तटीय और अपतटीय क्षेत्रों की तकनीकी निगरानी बढ़ाना और अंतर-एजेंसी समन्वय के लिए तंत्र की स्थापना शामिल हैं।
 
भट्ट ने कहा कि समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के पोतों और विमानों को हिंद महासागर क्षेत्र में 'मिशन आधारित तैनाती' के तहत नियमित रूप से तैनात किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख