छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 11 जवान घायल, 13 लापता

Webdunia
रविवार, 22 मार्च 2020 (00:36 IST)
। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया। इसमें पुलिस के 11 जवान घायल हो गए, जबकि 13 लापता हैं। खबरों के मुताबिक हमले के बाद हुई मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया।

खबरों के अनुसार शनिवार की शाम चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस बल गश्त पर था, तभी निमपा के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी देर शाम तक जारी रही। खबरों के मुताबिक नक्सली बड़ी संख्या में थे और उन्होंने बड़ा हमला किया था।

इसलिए घायल होने वाले जवानों की संख्या और अधिक हो सकती है। इस घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अभी तक पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाई है। इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नक्सली हमले में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए थे।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया था कि जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली और मालेवाही गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों पर हमला कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अमेरिका ने वीजा रिजेक्‍ट किया तो शख्‍स ने घर की छत पर बना डाला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

अगला लेख