बड़ी खबर, 125 करोड़ भारतीयों के पास है आधार

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (15:52 IST)
नई दिल्ली। देश में आधार कार्ड धारकों की संख्या 125 करोड़ के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का शुरुआत से अब तक लगभग 37 हजार करोड़ बार उपयोग हो चुका है। 
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIADI) ने शुक्रवार को बताया कि आधार परियोजना ने 125 करोड़ के आंकड़े को पार करके नई उपलिब्‍ध हासिल की है। देश के 125 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास उनकी 12 अंकों की विशिष्ट पहचान उपलब्‍ध है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह उपलब्धि आधार धारकों द्वारा प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में आधार के तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण हासिल हुई है।
 
उसने बताया कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण सेवाओं का शुरुआत से अब तक लगभग 37 हजार करोड़ बार उपयोग हो चुका है। वर्तमान में यूआईडीएआई को प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ प्रमाणीकरण अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
 
इसके अलावा यूआईडीएआई ने अब तक लगभग 331 करोड़ सफल आधार अपडेट (बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय) दर्ज किये हैं। वर्तमान में यूआईडीएआई को रोजाना 3 से 4 लाख आधार अपडेट अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

क्या है नेशनल हेराल्ड केस जिसमें सोनिया और राहुल गांधी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार?

हैदराबाद में पेड़ों की कटाई से सुप्रीम कोर्ट नाराज, तेलंगाना सरकार से सवाल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाद्रा दूसरे दिन भी ईडी के समक्ष हुए पेश, 5 घंटे तक हुई पूछताछ

LIVE: ममता का सवाल, वक्फ मामले में सरकार जल्दबाजी में क्यों?

मुंबई पुलिस को आया बम विस्फोट का धमकीभरा फोन, एक व्यक्ति हिरासत में

अगला लेख