रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 जून 2025 (20:43 IST)
14 Indians missing in Russia: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार को रूस में ‘लापता’ 14 भारतीय नागरिकों का पता लगाने तथा उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए रूसी सरकार से बात करनी चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने यह सवाल भी किया कि क्या भारत सरकार रूस से पूछेगी कि बिना अनुमति के भारतीय नागरिकों को वहां की सेना में भर्ती क्यों किया गया?
 
एजेंट ने रूस भेज दिया : उन्होंने लापता लोगों में शामिल एक व्यक्ति के भाई और बहन के साथ संवददाता सम्मेलन को संबोधित किया। वडिंग ने कहा कि आज मेरे साथ जगदीप जी और खुशबू यादव जी हैं। ये पिछले डेढ़ साल से अपने भाई को ढूंढ रहे हैं, जो रूस में लापता हैं। दिसंबर, 2023 में 126 लोग अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए एजेंट के माध्यम से विदेश गए थे। वे लोग सिंगापुर, मलेशिया और इटली जाना चाहते थे, लेकिन उनको मॉस्को भेज दिया गया।
<

हमारे परिवार वाले बहुत परेशान हैं, करीब एक साल से मैंने अपने भाई से बात नहीं की है।

हमें ये भी नहीं पता वो जिंदा हैं या नहीं!

मैं प्रधानमंत्री जी और विदेश मंत्रालय से अनुरोध करती हूं कि वह मेरे भाई को ढूंढने में मदद करें।

: खुशबू यादव जी, रशिया में लापता जोगिंदर यादव जी की… pic.twitter.com/mJRP6x4DT7

— Congress (@INCIndia) June 27, 2025 >
लापता लोगों में सर्वाधिक यूपी के : उनका कहना था कि रूस में इन भारतीय नागरिकों को वहां की सेना में भर्ती कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उन 126 लोगों में 14 लोग लापता हैं। करीब 100 लोग वापस आ गए हैं तथा कुछ लोग घायल हो गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन लापता 14 लोगों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब के 3 लोग हैं तथा महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि विदेश मंत्रालय रूस की सरकार से बात करे ताकि इन लोगों का पता लगाया जा सके और उनकी वापसी हो सके। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने 50 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ

MP Rise-2025 Conclave: अब रतलाम में भी उतरेंगे जेट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, जानें किसे क्या मिला?

इमर्जेंसी को लेकर दिग्विजय ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में 11 साल से अघोषित आपातकाल

West Bengal : दीघा में 1 किलोमीटर लंबी रथयात्रा, पाबंदियों को लेकर क्‍या बोले श्रद्धालु

अगला लेख