Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली से झारखंड तक कड़ाके की ठंड, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, कई ट्रेनें लेट

हमें फॉलो करें cold

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 14 जनवरी 2024 (08:28 IST)
Weather Update 14 January : उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा।
 
दिल्ली में कोहरे का कहर : राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हुई। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुए। 22 ट्रेनें लेट चल रही है। कई उड़ानों का मार्ग डाईवर्ट किया गया है। सड़क पर गाड़ियां लाइट जलाकर बेहद कम रफ्तार से चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान रहा। दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
webdunia
पंजाब, हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.5, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में शीतलहर : राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है, बीते चौबीस घंटे में अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर रही। गंगानगर व आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया रहा।
 
इस दौरान अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, धौलपुर में 4.5 डिग्री, जालोरी में 5.6 डिग्री, गंगानगर में 6.2 डिग्री व संगरिया में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
webdunia
ठंड की चपेट में झारखंड : झारखंड शनिवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। यहां गुमला के बिशुनपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण पूरे झारखंड में पारा 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है और इसके दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। 17 जनवरी और 18 जनवरी को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
उत्तरी प्रदेश में भी कड़ाके ठंड पड़ रही है। वृन्दावन, गाजियाबाद समेत पूर्व यूपी के कई शहरों में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट की अनुसार, 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालदीव के राष्‍ट्रपति को भारी पड़ा भारत से पंगा, माले में मेयर चुनाव हारी मुइज्जू की पार्टी