Biodata Maker

भारत में घुसे 14 पाकिस्तानी आतंकी, 34 वाहनों में 34 मानव बम, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (12:59 IST)
महाराष्‍ट्र में पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला है। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। दरअसल, यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली है। धमकी में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है।

मैसेज में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और जांच शुरू कर दी है।

34 वाहनों में 34 मानव बम : मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। 'लश्कर-ए-जिहादी' होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

विकसित भारत के विजन में UP की भूमिका सबसे अहम, CM योगी ने रखा साल 2030 तक वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

IndiGo crisis : इंडिगो ने पायलट भर्ती फिर शुरू की, A320 फ्लीट के लिए आवेदन, उड़ान संकट के बीच बड़ा फैसला

IndiGo crisis : DGCA ने इंडिगो के CEO को जारी किया नोटिस, सामान और किराया रिफंड करने के निर्देश

गोवा में भयानक हादसा, नाइट क्लब में लगी आग, 25 की मौत, 50 घायल

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

अगला लेख