Live Updates : लोकसभा चुनाव 2024, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (14:15 IST)
18 February live updates : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमें प्रचार अभियान के दौरान समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है, हमें सबका विश्वास अर्जित करना है। जानिए क्या बोले पीएम मोदी...


02:38 PM, 18th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा।
जिसकी किसी ने नहीं पूछा हमने उसकी पूजा की।
नारी सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि। बेटियों को बचाने के लिए हमने कानून बनाएं।
महिलाओं के लिए हमने पोषण अभियान चलाया। 1 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया।
10 करोड़ उज्जवला योजना गैस कनेक्शन दिए।
<

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी का संबोधन।#BJPNationalCouncil2024 https://t.co/TZmAXXCMQs

— BJP (@BJP4India) February 18, 2024 >गरीबों का सपना ही हमारा संकल्प है।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया।
60 साल बाद राजपथ को कर्त्तव्य पथ बनाया।
70 साल बाद अनुच्छेद 370 हटाया।
हमने नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया।

02:25 PM, 18th Feb
भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है।
ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता।
सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे।
ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।
सारे लक्ष्य हासिल करने की कुंजी है सरकार में भाजपा की वापसी।
अब विपक्ष के नेता भी नारे लगाते हैं, NDA सरकार 400 पार।
भाजपा को 370 का लक्ष्य पार करना ही होगा।
देश मानता है कि 10 साल में हमने घोटाले से मुक्ति पाई।
देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई।
राजनीति नहीं राष्‍ट्रनीति के लिए निकले हैं।
25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

02:20 PM, 18th Feb
आचार्य विद्यासागर जी को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी।
कहा, आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं।
उन्होंने युवाओं को परंपरा के साथ जोड़ा।
आचार्य जी सिद्धांत आगे भी यवाओं को प्रेरणा देंगे।

02:12 PM, 18th Feb
भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
कहा, हर लाभार्थी तक पहुंचे कार्यकर्ता। अगले 100 दिन नई ऊर्जा से काम करें।
सभी का विश्वास हासिल करने का लक्ष्‍य। हर नए वोटर तक पहुंचना है।
 

12:09 PM, 18th Feb
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का काम ही विरोध करना है।
कांग्रेस ने नई संसद का विरोध किया। UCC का विरोध किया।
कांग्रेस ने तीन तलाक कानून का विरोध किया।
कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए।
यहां तक कि राम मंदिर निर्माण का भी विरोध किया।
कांग्रेस हर चीज का विरोध करती है।

11:45 AM, 18th Feb
अमित शाह ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में कहा कि विपक्षी गठबंधन यानी 7 परिवारवादी पार्टियां
इंडिया गठबंधन के दल घोटालों में डूबे।
कांग्रेस ने जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक घोटाले किए।
AAP ने शराब से लेकर स्वास्थ्य तक घोटाले किए।
DMK के मंत्रियों के घर से करोड़ों रुपए मिले।
सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल को पीएम बनाना। 
शरद पवार का लक्ष्य बेटी को CM बनाना।
ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना।
स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना।
लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना।
उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना।
मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए।
जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?

11:37 AM, 18th Feb
अमित शाह ने रखा विपक्ष की राजनीति पर प्रस्ताव, कहा 2024 में फिर पीएम बनेंगे मोदी
पीएम मोदी ने खत्म की तुष्‍टिकरण की राजनीति। विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया। गुलामी के प्रतिकों से मुक्ति दिलाई।
देश को सुरक्षित कर भारत को विश्वामित्र बनाया।
विपक्ष जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है। देश से लोकतंत्र को खत्म कर रहा है।
इंडिया गठबंधन घमंडिया गठबंधन है। 
कौरव और पांडव की तरह चुनाव से पहले 2 खेमे। पहला खेमा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA गठबंधन।
राष्‍ट्र प्रथम हमारे गठबंधन का आधार

11:27 AM, 18th Feb
भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने रखा विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर प्रस्ताव।
कहा- देश ने 77 साल में 17 चुनाव देखें। हर सरकार में समयानुकुल विकास हुआ। समग्र विकास पिछले 10 साल में हुआ। 
<

गृह मंत्री श्री @AmitShah का भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधन।#BJPNationalCouncil2024 https://t.co/SombVD8JSn

— BJP (@BJP4India) February 18, 2024 >बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का राम मंदिर पर प्रस्ताव पास। नड्डा ने कहा कि 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर एक मिनट का मौन रखा।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के निधन पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक।

07:37 AM, 18th Feb
किसान आंदोलन के छठे दिन आज किसान नेताओं की केंद्र सरकार के साथ चौथे दौर की बातचीत होगी। किसान दिल्ली सीमाओं पर डटे हुए हैं इस वजह से दिल्ली NCR बॉर्डर पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार किसानों की अधिकांश मांगे मानने को राजी है। कहा जा रहा है कि MSP कानून, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने पर पेंच फंसा हुआ है। लोगों की नजरें इस बात पर है कि क्या कोई समाधान निकलेगा।
ALSO READ: किसान और केंद्र सरकार के बीच चौथे दौर की बैठक आज, MSP को कानूनी गारंटी की मांग पर अड़े

07:35 AM, 18th Feb
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्‍या में कमलनाथ समर्थक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं।


07:31 AM, 18th Feb
भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। अधिवेशन के पहले दिन एक राजनीतिक प्रस्ताव ‘विकसित भारत- मोदी की गारंटी’ पारित हुआ था। प्रस्ताव में कहा गया था कि मोदी सरकार के 10 वर्षों ने राम राज्य के विचार को जमीन पर साकार कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

Haryana Election : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव

युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी

MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्‍सेना पर लगाया यह आरोप

अगला लेख