अबू सलेम का शार्प शूटर दिल्ली में गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 16 जून 2017 (22:39 IST)
नई दिल्ली। गैंगस्टर अबू सलेम के एक संदिग्ध साथी को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली समेत कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि करीब 30 साल का जान उस्मान खान उर्फ रीनू दिल्ली और मुंबई में लंबे समय से गिरफ्तारियों की सूची में था और उसे कल रात संजय झील के पास के इलाके से गिरफ्तार किया गया।
 
तीन जून को जनकपुरी में अपनी पत्नी को कथित तौर पर पर गोली मारने वाले खान को पहले मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ओमवीर सिंह ने खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है।
 
वह गैंगस्टर अबू सलेम का साथी माना जाता है जो अभी रायगढ़ में तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद है। एक टाडा अदालत ने सलेम को 1993 सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए हथियारों को गुजरात से मुंबई भेजने का आज दोषी ठहराया।
 
सलेम गिरोह के साथ खान के संपर्कों का पता लगाते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह 1996 में मुंबई गया जहां उसकी मुलाकात टी सीरीज कैसेट के मालिक और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार की हत्या के आरोपी गिरोह के शार्पशूटर वसीम से हुई। वसीम ने खान को सलेम से मिलवाया और वह उसके गिरोह में शामिल हो गया।
 
सलेम ने बाद में उसे आफताब भटकी से मिलवाया जो दुबई और कराची से जाली भारतीय नोटों का एक रैकेट चला रहा था। खान गिरोह में शामिल हो गया और उसने नेपाल तथा बांग्लादेश के रास्ते से भारत में जाली नोटों का जाल फैलाना शुरू कर दिया लेकिन उसे वर्ष 2000 में जाली भारतीय नोटों के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
रिहा होने के बाद वह मुंबई चला गया और उसने सलेम के इशारों पर बॉलीवुड में लोगों से पैसे वसूल करने शुरू कर दिए। उसे थड़ानी पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। सलेम को इस मामले में 2006 में गिरफ्तार किया गया।
 
मुंबई जेल से रिहा होने के बाद खान दिल्ली आया और 2010 में उसे अवैध हथियार रखने के लिए हथियार कानून के तहत कल्याणपुरी से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसे विकासपुरी में एक कारोबारी की हत्या के मामले में भी गिरफ्तार किया गया। उसने विनोद पंडित के साथ मिलकर फाइनेंसर हेमंत बिरजी को कथित तौर पर गोली मारी थी।
 
इन मामलों में जमानत पर छूटने के बाद वह मुकदमे का सामना करने के लिए कभी अदालत में पेश नहीं हुआ और उसे तीन मामले में घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि खान ने सलेम के निर्देशों पर धन वसूलने के लिए गायक दलेर मेहंदी और फिल्म निर्माता राकेश रोशन पर भी गोली चलाई थी।
 
इस महीने दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने भगोड़े डॉन दाउद इब्राहीम के विश्वासपात्र छोटा शकील को गिरफ्तार किया था। छोटा शकील ने कथित तौर पर पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतह की हत्या करने की योजना बनाई थी और इसके लिए उसे 1.5 करोड़ रुपए भी मिल गए थे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख