Hanuman Chalisa

कश्मीर घाटी में ट्रेन एवं इंटरनेट सेवाएं स्थगित

Webdunia
शुक्रवार, 16 जून 2017 (22:10 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों से ट्रेन एवं इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को स्थगित कर  दी गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों  और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ को लेकर सुरक्षा कारणों से राजधानी श्रीनगर और जम्मू  क्षेत्र के बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।
 
एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि बरास्ता पुलवामा, अनंतनाग और काजीगुंड  श्रीनगर-बनिहाल रेलखंड पर पूर्वाह्न 11.30 बजे से सभी ट्रेनें स्थगित कर दी गईं। पुलिस एवं स्थानीय अधिकारियों की सलाह पर सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बड़गाम से उत्तरी कश्मीर के बारामूला के बीच  ट्रेनें अपने निर्धारित शेड्यूल पर चल रही हैं, दूसरी तरफ राजधानी कश्मीर घाटी में ताजा हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित सभी सेल्यूलर कंपनियों की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी एहतियातन बंद कर दी गई हैं।
 
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए  घाटी में संचालित सभी सेल्यूलर कंपनियों को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी नौकरशाहों को भी स्थानीय केबल चैनलों पर किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा में शामिल न होने के निर्देश दिए गए हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख