सर्दी का सितम : दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (09:00 IST)
नई दिल्ली। शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 2.4 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह दिल्ली में दिसंबर में सर्दी का 118 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है। मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
 
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े 4 डिग्री कम रहने पर दिन को 'ठंडा' माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े 6 डिग्री कम रहने पर दिन को 'बेहद ठंडा' माना जाता है।
 
हिमाचल का केलांग सबसे ठंडा इलाका, शून्य से 15 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान : हिमाचल प्रदेश के कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।
 
शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुंदरनगर में (-2.2 डिग्री सेल्सियस), कुफरी में (-1.6 डिग्री सेल्सियस), सोलन में (-1.4 डिग्री सेल्सियस) मनाली में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) और भुंतर में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

मां अहिल्‍या के चरणों में समर्पित इंदौर मेट्रो, नारी शक्‍ति के नाम पहला सफर, देशभक्‍ति, जुनून की रफ्तार पर सवार हुआ इंदौर

मुश्किल वक्त में बड़े काम आएगा Yamaha का रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम, 5 साल तक रहेगा वैलिड

जयपुर के 2 प्रमुख होटलों में बम की धमकी, होटल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे तीन मंत्री

अगला लेख