Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे तस्करों का लोहे की छड़ों से हमला, BSF जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे तस्करों का लोहे की छड़ों से हमला, BSF जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (11:45 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश रोक रहे सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गोलीबारी में शुक्रवार को दो बांग्लादेशी मवेशी तस्करों की मौत हो गई। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि घटना तड़के तीन बजे की है, जब बांग्लादेश की ओर से कुछ अवांछित तत्व भारतीय क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी करने के लिए दाखिल हुए और उन्होंने मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया। जवानों ने भारत - बांग्लादेश सीमा से पहले ही उन लोगों से वापस जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बदमाशों को रोकने के लिए ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, जो जानलेवा नहीं थे। लेकिन तभी उन्होंने, जवानों पर लोहे की छड़ों और डंडों से हमला कर दिया। अपनी जान को खतरा भांपते हुए, बीएसएफ के दल ने बदमाशों की ओर हवा में गोलियां चलाई।
 
बाद में तलाश अभियान के दौरान दो अज्ञात लोगों के शव सीमा बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच बरामद हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, सोना 49,075 रुपए प्रति 10 ग्राम