उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, नक्सली साहित्य बरामद

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (16:31 IST)
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के टूटी झरिया, झुमरा पहाड़ के जंगल के पास बुधवार देर रात्रि केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सली शिविर लगाकर नक्सली घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने इस इलाके की घेराबंदी की।

सूत्रों ने बताया कि लगभग 50 की संख्या में मौजूद उग्रवादियों ने पुलिसबल पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह नामक दो सिपाही घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस बीच पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ और पुलिस को देखते ही गोलीबारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख