Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, इस साल अब तक 10 आतंकी मारे गए

Advertiesment
Terrorist Encounter
जम्मू। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अवंतीपोरा के त्राल इलाके में 3 आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ कुछ ही मिनटों तक चली थी। इसके साथ ही कश्मीर में इस साल मरने वाले आतंकियों की संख्या 10 हो गई है।मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वह किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते थे, यह भी पता नहीं चला है।

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आतंकियों की पहचान होते ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षण विजय कुमार ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सुरक्षाबलों को त्राल के मंदोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया।

दरअसल, शुक्रवार को सुरक्षाबलों के जवान और पुलिस ने संयुक्त रूप से अवंतीपोरा जिले के मंडुरा के एक इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया। घेरा बढ़ता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान उम्मीद की जा रही थी कि सुरक्षाबलों के घेरे में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। आखिरकार सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। अभी मारे गए आतंकियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर नगर निगम के कर्मियों ने बेसहारा बुजुर्गों को जानवरों की तरह ट्रक में ठूंसकर शहर के बाहर छोड़ा!