उत्तर पूर्व दिल्ली में इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, 1 घायल

जींस कारखाने में हुआ हादसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 मार्च 2024 (09:12 IST)
building collapse in Delhi: उत्तर-पूर्व दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत ढह जाने से एक जींस कारखाने के 2 कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं 1 अन्य घायल हो गया। पुलिस ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। जींस कारखाने के तीनों कर्मचारी 2 मंजिला इमारत के भूतल पर काम कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि देर रात 2.16 बजे 2 मंजिला इमारत के गिर जाने की सूचना मिली। यह एक पुरानी इमारत थी। उन्होंने कहा कि इस भवन की पहली मंजिल खाली थी और भूतल पर जींस का कपड़ा काटने का काम हो रहा था।

ALSO READ: Weather Updates: बिहार से लेकर ओडिशा तक बारिश का कहर, आज भी बदले रहेंगे मौसम के तेवर
 
मलबे में दबे 3 कर्मचारियों को बाहर निकाला : एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे 3 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से 2 को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान अरशद (30) और तौहीद (20) के रूप में की गई है।
 
घायल रेहान (22) का इलाज जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में की गई है। उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख