बंगाल के मालदा में भीड़ ने 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा, भाजपा का ममता से सवाल

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (10:53 IST)
Bangal news : पश्चिम बंगाल के मालदा में भीड़ ने 2 आदिवासी महिलाओं को चोरी के आरोप में निर्वस्त्र कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मालदा के बामनगोला की घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने 2 महिलाओं से बदसलूकी के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए सीएम की आलोचना की है।
 
बीजेपी नेता ने ट्वीट किया कि मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में महिलाओं को नग्न कर बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
 
मालवीय ने कहा कि कि यह खौफनाक घटना 19 जुलाई की सुबह की है। जिन महिलाओं को भीड़ ने पीटा, वह दलित समुदाय की है। अमित मालवीय ने लिखा है कि इस घटना से ममता बनर्जी का दिल 'टूट' जाना चाहिए था। वह केवल आक्रोश जताने के बजाय कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं।

भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि ये सच है कि हमारी सरकार महिला सुरक्षा में असफल हुई है! मणिपुर के बजाय हमें ख़ुद के गिरेबान में झांकना चाहिए! ये बयान राजस्थान की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री का है, वह भी सदन के पटल पर! सच बोलने के लिए कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त भी कर दिया है। अब भी आपको लगता है कि कांग्रेस को महिला सुरक्षा पर भाषण देने के अधिकार है?

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख