Live : चरणजीत सिंह चन्नी का शपथ ग्रहण समारोह, राहुल गांधी भी शामिल होंगे

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (11:10 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में आज चरणजीत सिंह चन्‍नी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। खबरों के मुताबिक उनके साथ दो उपमुख्यंत्री भी शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन रहमान अल साउद आज से मुलाकात करेंगे। देश-दुनिया की खबरों का पल-पल का अपडेट्स-
 
 

11:14 AM, 20th Sep
हो रहा है राहुल गांधी का इंतजार। शपथ समारोह में हो रही है देरी। 

11:05 AM, 20th Sep
मीडिया खबरों के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी के साथ 2 और मंत्री शपथ लेंगे।

10:54 AM, 20th Sep
राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह अभी तक अपने फार्म हाउस से नहीं निकले।
 

10:03 AM, 20th Sep
लगातार 5वें दिन 30 हजार से ज्यादा मामले : देश में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आशंका के बीच नए मामले बीते कुछ दिनों से 30 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 30,256 नए मामले पाए गए। 295 लोगों को कोविड से जान गंवानी पड़ी। 43 हजार 938 लोग ठीक होकर घर लौट गए। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 18 हजार 181 है। रिकवर होकर घर लौट चुके लोगों की संख्या 3 करोड़ 27 लाख 15 हजार 105 हो चुकी है।

07:44 AM, 20th Sep
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह : पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खींचतान रूकने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी नेता टी एस सिंहदेव आज दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं जहां वे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

07:42 AM, 20th Sep
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी। खबरों के मुताबिक चन्नी आज 2 उपमुख्यमंत्रियों के साथ नए सीएम पद की शपथ लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Jagdeep Dhankhar : क्या है अनुच्छेद 67 (ए), जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में किया जिक्र

हम समाचार और YouTube इंटरव्यू नहीं देखते, CJI बीआर गवई ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

Jagdeep Dhankhar : संसद सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

वीरों की वाणी : क्यूएमटीआई पुणे में हिंदी कवि सम्मेलन

New Income Tax Bill : क्‍या TDS रिफंड दावों और ट्रस्ट के Taxation में होगा बदलाव, संसदीय समिति ने दिया यह सुझाव

अगला लेख