Hanuman Chalisa

खुशखबर! जल्द आएगा 200 रुपए का नोट

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (13:59 IST)
नई दिल्ली। मीडिया में पिछले कुछ समय से 200 रुपए का नोट चलन में लाने की जोरों से चल रही चर्चा पर सरकार ने बुधवार को पटाक्षेप करते हुए इसे मान्यता देने वाली अधिसूचना जारी कर दी।
 
वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ आर्थिक कार्य विभाग द्वारा आज जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की सिफारिश पर भारत सरकार दो सौ रुपये मूल्य के बैंक नोट को अंकित मूल्य के बैंक नोट के रूप में विनिर्दिष्ट करती है।
 
करीब तीन-चार महीने से 200 रुपए के नोट आने तथा इसकी छपाई की खबरें मीडिया में आ रही थी। इस अधिसूचना के बाद अब रिजर्व बैंक जल्द ही इन नोटों को प्रचलन में उतार सकता है। 
 
हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि 200 रुपए के नोट का रुप रंग कैसा होगा लेकिन सोशल मीडिया में नोट के कुछ फोटो जरूर वाइरल हो रहे हैं।  इसके अलावा रिजर्व बैंक ने 50 का नया फ्लोरेसेंट ब्लू नोट भी पेश किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख