21 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

Webdunia
सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:16 IST)
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को 21 भारतीय भाषाओं के लिए वर्ष 2014 के युवा पुरस्कारों की घोषणा की। हिन्दी के लिए यह पुरस्कार कुमार अनुपम को दिया गया।

अकादमी द्वारा शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि गुवाहाटी में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में डोंगरी, कश्मीरी और सिन्धी को छोड़कर 13 कविता संग्रह और 3 उपन्यास, 4 कहानी संग्रह और एक निबंध संग्रह को पुरस्कृत करने का निर्णय किया गया।

इसमें बताया गया कि कुमार अनुपम (हिन्दी), अभिमन्यु महतो (बांग्ला), अनिल चावड़ा (गुजराती), प्रवीण कश्यप (मैथिली), गगनदीप शर्मा (पंजाबी), राजू राम बिजरणियां ‘राज’ (राजस्थानी) और इल्तेफात अहमदी (उर्दू) सहित 13 कविता संग्रह को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा पराम्बा योगमाया (संस्कृत) सहित 4 कहानी संग्रह को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कारस्वरूप लेखक को ताम्रफलक और 50 हजार रुपए की राशि एक समारोह में प्रदान की जाएगी। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव