Hanuman Chalisa

CAA : रेलवे संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में 21 लोगों को RPF ने किया गिरफ्तार, हुआ था 87.99 करोड़ का नुकसान

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (17:49 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान उसकी संपत्ति को क्षति पहुंचाने ‍व आगजनी के मामले में शामिल अब तक 21 शरारती तत्वों की पहचान की है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
RPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 87.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की भरपाई इसमें शामिल लोगों से की जाएगी।
 
संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) पारित किए जाने के कुछ दिन बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं।
 
हिंसक प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगाई, पटरियों पर अवरोधक डाले और ट्रेन के डब्बे भी जलाए।
 
अधिकारियों ने कहा कि अब तक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 27 मामले, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 54 मामले दर्ज किए हैं तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी एवं हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की गई है।
 
तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो को अब भी खंगाला जा रहा है जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
 
गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पश्चिम बंगाल से हैं। अधिकारी ने कहा कि संपत्ति की भरपाई के लिए वाणिज्यिक विभाग गिरफ्तार लोगों को नोटिस भेजेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्रबिंदु था उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

वृद्धजनों का संबल और बुढ़ापे की लाठी बन रही है योगी सरकार

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार

अनंत काल तक भारत के नागरिकों को प्रेरणा देता रहेगा वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेम : राजनाथ सिंह

अगला लेख