Hanuman Chalisa

संसद में हंगामा जारी, JPC पर अड़ा विपक्ष, नहीं चली संसद

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (11:14 IST)
नई दिल्ली। संसद में हंगामा, दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं होगा बजट, अमृतपाल की तलाश जारी समेत इन खबरों पर मंगलवार को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...

-भारत के लोकतंत्र के बारे में लंदन में दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग और कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों की ओर से अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
-सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने बताया कि नियम 267 के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने को लेकर उन्हें 11 नोटिस मिले हैं।
-धनखड़ ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन, कुमार केतकर, सैयद नासिर हुसैन, अमी याज्ञनिक, नीरज डांगी और जेबी मेथर हाशेम सहित कुछ अन्य सदस्यों से नियम 267 के तहत नोटिस मिले है।
-उन्होंने कहा कि इन नोटिस के जरिए, अडाणी समूह के खिलाफ लेखा धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता पर चर्चा की मांग की गई है।
-अडाणी मामले में संसद में नहीं थमा हंगामा। जेपीसी पर अड़ा विपक्ष। वेल में पहुंचे विपक्षी सांसद, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।
-भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया राजनीति का मीर जाफर, माफी की मांग।
-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भाजपा के लोग हमें देशभक्ति ना सिखाएं, माफी नहीं मांगेंगे राहुल गांधी।
-लंदन के बाद सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला, अमेरिका ने जताई नाराजगी
-पंजाब पुलिस को अभी की खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश जारी।
-दिल्ली बजट पर रोक से भड़की आम आदमी पार्टी।
-सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र... लिखा- देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया। 
 
आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? कृपया दिल्ली का बजट मत रोकिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

अगला लेख