22 दिसंबर, AMU में पीएम मोदी के भाषण समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (07:52 IST)
नई दिल्ली। किसान आंदोलन, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी का भाषण और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने लगवाया कोरोना वैक्सीन समेत इन खबरों पर मंगलवार, 22 दिसंबर को रहेगी सबकी नजर... 


08:00 AM, 22nd Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समारोह को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम इसलिए खास है क्योंकि ऐसा 56 साल बाद होने जा रहा है जब देश का प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम को संबोधित करेगा।
ALSO READ: पीएम मोदी मंगलवार को AMU के शताब्‍दी समारेाह में होंगे शामिल

07:59 AM, 22nd Dec
केंद्र के नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर हरियाणा और उत्तरप्रदेश से लगी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी। सरकार से बातचीत के प्रस्ताव पर किसान संगठन आज करेंगे फैसला। बिहार के किसानों से भी आंदोलन से जुड़ने की अपील।
ALSO READ: Kisan Andolan : सरकार से बातचीत के प्रस्ताव पर किसान संगठन आज करेंगे फैसला, बिहार के किसानों से जुड़ने की अपील


07:58 AM, 22nd Dec
उत्तर भारत के कई हिस्से शीत लहर की चपेट में हैं और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम अधिकारियों ने जताई जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र में शीत लहर चलने की संभावना।
ALSO READ: Weather Alert : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में बारिश की संभावना

07:54 AM, 22nd Dec
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया।
ALSO READ: जो बिडेन सार्वजनिक रूप से लगवाया कोरोना वैक्सीन, ट्रंप प्रशासन को दिया इस बात का श्रेय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख