23 दिसंबर : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (08:22 IST)
किसान आंदोलन में आज किसान करेंगे सरकार से बातचीत पर फैसला, उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं से चली शीतलहर समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर।
उत्तर भारत में आज भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी (Snowfall) होगी। दिल्ली के हिस्सों में अगले 4 दिनों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
ALSO READ: Weather Alert: उत्तर भारत में और गिरेगा पारा, अगले 4 दिनों में दिल्ली में शीतलहर
नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान यूनियन आगे की बातचीत के लिए केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर आज फैसला करेंगे। किसान दिवस पर भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि आज हम एक टाइम का खाना नहीं खाएंगे। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
ALSO READ: Live Updates : आज देशभर के किसान संगठनों की बैठक, सरकार के प्रस्ताव पर होगा फैसला
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों का गुपकार गठबंधन कुल 280 में से 279 सीटों के परिणाम आने तक 114 सीटों पर जीत चुका है, वहीं भाजपा 74 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 65 अन्य उम्मीदवारों को जीत मिली है। कांग्रेस के हिस्से में 26 सीटें आयी हैं।
ALSO READ: डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन को बहुमत, भाजपा सबसे बड़ा दल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख