Live Updates : राज्यसभा से TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबित

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (11:04 IST)
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र, किसान आंदोलन, सिद्धू की ताजपोशी, टोक्यो ओलंपिक समेत इन खबरों पर 23 जुलाई, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजरें...


11:24 AM, 23rd Jul
-राज्यसभा से TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबित
-शांतनु सेन ने कल IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से कॉपी छीन कर फाड़ दी थी।
-तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को करीब 11:25 पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।

11:20 AM, 23rd Jul
-पेगासस मामले में संसद में आज भी भारी हंगामा
-हंगामें की वजह से लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:19 AM, 23rd Jul
-राहुल गांधी ने मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने पीएम मोदी के खिलाफ न्यायिक जांच की जांच की।
-उन्होंने कहा कि पेगासिस को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया।
-सुप्रीम कोर्ट को पेगासिस का उपयोग किया गया।

10:57 AM, 23rd Jul
-कांग्रेस के सांसदों ने पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके राहुल गांधी समेत कई प्रमुख व्यक्तियों की कथित तौर पर जासूसी किए जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
-लोकसभा और राज्यसभा के कई कांग्रेस सदस्यों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।
-कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद इस मौके पर मौजूद थे।

10:52 AM, 23rd Jul
बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को संसद के चालू सत्र में रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि सरकारों को किसानों के प्रति अहंकारी होने के बजाय संवेदनशील व उनका हमदर्द होना चाहिए।


07:44 AM, 23rd Jul
किसान आंदोलन, पेगासस जासूसी मामले समेत कई मुद्दों पर आज भी संसद में भारी हंगामे के आसार... गुरुवार को भी संसद में जमकर हंगामा हुआ था... TMC सांसद शांतनु सेन राज्यसभा में छीनकर फाड़ दिए थे पेपर...


07:42 AM, 23rd Jul
जंतर मंतर लगातार दूसरे दिन भी किसान संसद... किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा, तब तक किसानों की संसद भी बाहर चलेगी... किसान तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा... टिकैत ने कहा कि सरकार जब चाहे बातचीत शुरू कर सकती है...


07:41 AM, 23rd Jul
नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे... सिद्धू के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष भी संभालेंगे काम... मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी मतभेद भुलाकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे...
ALSO READ: अमरिंदर ने स्वीकारा नवजोत सिंह सिद्धू का न्योता, देने जाएंगे आशीर्वाद

07:38 AM, 23rd Jul
कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद आज से टोक्यो ओलंपिक शुरू हो रहा है... इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख