Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 30 दिन में मिले 3.13 लाख कोरोना संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (10:41 IST)
मुख्य बिंदु : 
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,342 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,93,062 हो गई। पिछले 30 दिनों में करीब 3.13 लाख कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 483 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 4,05,513 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.3 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में कुल 3,881 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,561 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है। यह पिछले 32 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। 
 
अभी तक कुल 3,04,68,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। कुल 42.34 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, 4 मई को 4 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख