Hanuman Chalisa

दशहरा रैली में मोहन भागवत बोले, नेतृत्व के कारण दुनिया में भारत का विशिष्ट स्थान (Live Updates)

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 (07:51 IST)
RSS और शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैली, इसराइल हमास युद्ध समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...


09:32 AM, 24th Oct
नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली में मोहन भागवत ने कहा, भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों ने हमारे देश की विविधता में एकता का अनुभव किया।
हाल ही में, हमारे देश के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 का आंकड़ा पार करते हुए 107 पदक (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) जीतकर हमें बहुत गर्व और खुशी दी।
चंद्रयान मिशन ने पुनरुत्थानशील भारत की ताकत, बुद्धिमत्ता और कौशल को भी शानदार ढंग से प्रदर्शित किया।


09:18 AM, 24th Oct
विजया दशमी के अवसर पर मोहन भागवत ने कहा...
दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है। देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नेतृत्व के कारण विश्व में भारत का विशिष्ट स्थान बना।
अर्थव्यवस्था में हम 5वें स्थान पर।
22 जनवरी को रामलला में प्रवेश करने वाले हैं। भगवान राम समाज में सबको अपनाने वाले हैं। भगवान राम धर्म की मर्यादा और करूणा के प्रतीक।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। उद्घाटन के दिन वहां हर किसी का पहुंच पाना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए जो जहां है, वे वहीं के राम मंदिर में आयोजन करे। 

08:01 AM, 24th Oct
नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन। इस बार शस्त्र पूजन के मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में मशहूर सिंगर शंकर महादेवन मौजूद रहेंगे। दशहरे पर ही हुई थी संघ की स्थापना।

07:57 AM, 24th Oct
शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना मंगलवार को अपनी अपनी दशहरा रैलियों के जरिये एक बार फिर अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित करेंगे वहीं शिंदे की रैली दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगी।

07:56 AM, 24th Oct
बताया जा रहा है कि इसराइल की अब हमास को तीनों तरफ से घेरकर खत्म करने की तैयारी है। इस बीच, इसराइल की गाजा पर कार्रवाई से ईरान और हमलावर हो गया है।
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि हिज्बुल्लाह युद्ध से दूर रहे। पिछले 24 घंटों में इसराइल ने हमास पर 320 हमले किए हैं। इन हमलों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख