छत्तीसगढ़ में पहाड़ियों से नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 22 जवान शहीद

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (13:09 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ के एक दिन बाद आज दिन में शहीद जवानों की संख्या पांच से बढ़कर 22 हो गई और 31 जवान घायल हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने मुठभेड़ के बाद आज प्राप्त सूचनाओं के हवाले से कहा कि 22 जवान शहीद हुए हैं। वहीं 31 जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इनमें से लगभग एक दर्जन को इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया है। शेष का इलाज यहीं पर अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों में भी कुछ ही हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है, जिनके शव नक्सलियों के कब्जे में ही हैं।
 
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जंगल में पहाड़ियों से घिरे इलाके में सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने पुलिस के संयुक्त गश्ती दल पर हमला किया। गश्ती दल में भी सैकड़ों जवान शामिल थे। बताया गया है कि नक्सली पहाड़ियों पर से हमला कर रहे थे। इस बीच आज और अधिक संख्या में पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।
 
सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल यहां से लगभग 75 किलोमीटर दूर है। मुठभेड़ कल दिन में लगभग दो बजे प्रारंभ हुयी थी और जो देर शाम तक चली। पहाड़ियों से घिरे सघन वन इलाके में कल देर रात तक पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि वरिष्ठ अधिकारियों ने की थी। घायलों में से 12 जवानों को कल देर शाम ही हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया था।
 
पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले में सुकमा जिले की सीमा पर तररेम इलाके के जंगलों में हुई। बताया गया है कि यहां पर कुछ दिनों से नक्सलियों और उनके नेताओं के एकत्रित होने की सूचना पर गश्ती दल भेजा गया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख