Hanuman Chalisa

जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी संग करेंगे रोड शो (Live Updates)

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (15:10 IST)
25 january updates : जयपुर में पीएम मोदी और मैकों ने रोड शो, नेशनल वोटर्स डे, पश्चिम यूपी में पीएम मोदी की चुनावी सभा समेत इन खबरों पर आज सबकी नजर...


03:05 PM, 25th Jan
फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमेनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे। विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया स्वागत।

11:35 AM, 25th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबके सामने बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्य है- वो है सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत। इस सपने को साकार करने का सामर्थ्य दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनके रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि मैं तमाम नवमतदाताओं, जो लगभग 5,800 स्थानों से बड़ी संख्या में डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।  उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदार बने। आपका वोट देश की दिशा तय करेगा। 

09:57 AM, 25th Jan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है।
 
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है। जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं, उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।'

09:55 AM, 25th Jan
मैरी कॉम ने नहीं लिया संन्यास
छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने खेल से संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और उनका अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है ।
 
लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने यहां जारी एक बयान में कहा, 'मीडिया के मेरे दोस्तों, मैने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। जब भी मुझे संन्यास का ऐलान करना होगा तो मैं खुद सभी को बताऊंगी।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख